..................... जेल में बीतेगी रिया चक्रवर्ती की आज की रात, कोर्ट में सुनवाई कल- 14 दिन हिरासत में शौविक Rhea Chakraborty Bail Plea to be Heard Tomorrow in Mumbai Court showik sent to 14 days custody - Hindi Filmibeat

जेल में बीतेगी रिया चक्रवर्ती की आज की रात, कोर्ट में सुनवाई कल- 14 दिन हिरासत में शौविक

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सुर्खियों में आई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। ड्रग्स मामले में उनका नाम आने के बाद मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें शाम को गिरफ्तार किया था। वहीं रिया के भाई शौविक, सैमुअल, जैद और बासित परिहार की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

एनसीबी ने गिरफ्तार करने के साथ ही उन्हें स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था जहां से रिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। रिया को कल एनसीबी के लॉकअप में रखा गया था, जिसके बाद बुधवार को उन्हें मुंबई के भायखला जेल भेज दिया गया।

रिया चक्रवर्ती को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उनके वकील ने सतीश मानशिंदे ने बुधवार को बताया कि मुंबई की एक विशेष अदालत रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के जमानत पर कल गुरुवार को सुनावाई करेगी। यानी रिया चक्रवर्ती आज की रात मुंबई की भायखला जेल में बितानी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X