12 जून को रिया चक्रवर्ती थीं सुशांत के घर पर, तस्वीरों से मचा बवाल, एक्ट्रेस का दावा- 8 जून को छोड़ा
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की भूमिका पर बीते एक महीने से सवाल खड़े हो रहे हैं। कई चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। खासकर ड्रग्स की चैट सामने आने से रिया को लेकर ये पूरा मामला अब सीबीआई के साथ नारकोटिक्स ब्यूरो तक पहुंच गया है। लेकिन
अब एक नई रिपोर्ट सामने आयी है कि जो ये बता रही है कि रिया चक्रवर्ती 12 जून को सुशांत के घर पर मौजूद थीं। हालांकि इस पर अभी तय तौर पर कुछ बताया नहीं जा सकता। लेकिन इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये सुशांत के घर की है।

हाल ही में अपने इंटरव्यू और मुंबई पुलिस के साथ सीबीआई को दिए गए अपने बयान में रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि वह 8 जून को सुशांत के घर से चली गई थीं। सुशांत ने उन्हें घर से जाने के लिए कह दिया था। ऐसे में ये तस्वीर एक बड़ा सवाल बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications