..................... रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन मीतू पर किया सवाल, सच उसे पता है | Rhea Chakraborty asks Sushant Singh Rajput’s sister Meetu to explain how Sushant died - Hindi Filmibeat

सुशांत की बहन मीतू बताए कि उसने क्या किया, 8 - 13 तक वो सुशांत के साथ थी - रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती ने आखिरकार अपने हिस्से की कहानी, इंडिया टुडे पर राजदीप सरदेसाई को बताई है। और अब उन्होंने सीधा सवाल किया है सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह से। रिया ने कहा कि लोग मुझसे क्यों जानना चाहते हैं कि सुशांत के साथ क्या हुआ।

मैंने तो सुशांत के कहने पर उसका घर 8 तारीख को ही छोड़ दिया था। उसके बाद उसकी बहन मीतू वहां आई, उसके साथ रह कर गई। लोग मीतू से सवाल क्यों नहीं पूछ रहे कि सुशांत ने ऐसा क्यों किया। या सुशांत को क्या हुआ?

rhea-chakraborty-asks-sushant-singh-rajput-s-sister-meetu-to-explain-how-sushant-died

रिया चक्रवर्ती इस इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के उनके परिवार के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। अब उन्होंने मीतू सिंह से भी सवाल पूछा कि अगर सुशांत की तबीयत इतनी खराब थी तो वो सुशांत को अकेला छोड़कर क्यों चली गईं।

खबरें हैं कि सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को बताया कि घर छोड़ने से पहले रिया ने सुशांत की 8 हार्ड ड्राइव बर्बाद की थी। रिया ने इन बातों का खंडन करते हुए कहा कि ये सब अफवाहें हैं। हां मेरे, घर छोड़ने के बाद वहां क्या हुआ, ये मैं नहीं, सुशांत की बहन मीतू बता सकती हैं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X