रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया पिता का वीडियो, कहा- 'हमारी जान को खतरा, मुहैया करवाई जाए सुरक्षा'
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती का नाम लगातार सामने आ रहा है। तमाम आरोपों और जांच के बीच झूलती रिया चक्रवर्ती ने इस बीच प्रोटेक्शन की मांग की है। रिया चक्रवर्ती ने अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तमाम मीडिया पर्सन व फोटोग्राफर नजर आ रहे हैं जो उन्हें घरकर सवाल पूछते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि उनकी बिल्डिंग में आक्रमक मीडिया की भीड़ द्वारा उनके पिता को इस तरह घेरा गया। उन्हें अपनी और परिवार की जान का खतरा है, ऐसे में वह सुरक्षा की मांग करती हैं।
रिया चक्रवर्ती ने हाल में ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि कोविड19 जैसे खतरनाक काल में सुरक्षा मुहैया करवानी चाहिए। उन्हें जांच के सिलसिले में बाहर जाना पड़ता है और मीडिया द्वारा उन्हें किस तरह घेर लिया जाता है। उन्हें व परिवार को किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं दी गई है और उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है। उनकी जान को खतरा है।
रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को हाल में ही सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार का नाम एफआईआर में हैं। उनपर आरोप हैं कि उन्होंने पैसों के लिए सुशांत का इस्तेमाल किया और सुसाइड के लिए उकसाया। इन सबके बीच रिया चक्रवर्ती का लेटेस्ट इंटरव्यू भी सामने आया है जिसमें वह एक बार फिर तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करती दिखीं।


Click it and Unblock the Notifications











