रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, NCB के हाथ लगा ड्रग्स का बड़ा सबूत, 25 बॉलिवुड स्टार्स निशाने पर !
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी एनसीबी ने की। 3 दिन की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एनसीबी नारकोटिक्स ब्यूरो को कई अहम सबूत मिले हैं। रिया चक्रवर्ती से पहले सुशांत सिंह राजपूत केस के मामले में दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा और रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि इन सभी को रिया के सामने पेश करके भी पूछताछ की गई। जिसमें ड्रग्स को लेकर कई बड़ी जानकारी एनसीबी के हाथ लगी है। सुशांत केस में बीते तीन महीने से चल रही जांच में ये सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया की गिरफ्तारी एनसीबी को मिले बड़े सबूतों के आधार पर हुई है।

Recommended Video
इस केस में ड्रग्स का नाम सामने आते ही बॅालीवुड में ड्रग्स के सेवन की चर्चा तेजी से होने लगी है। जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान एनसीबी के हाथ में कई बड़े नाम लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications