..................... रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार | Rhea Chakraborty arrested by NCB after after admitting she was drug procurer - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, NCB से पूछताछ में कुबूल की ड्रग्स खरीदने की बात, बताए कई बड़े नाम

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स चैट लीक होने के बाद अब NCB ने रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के कुक दीपेश सावंत और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

Recommended Video

Rhea Chakraborty ने Drugs मामले में उगले कई बड़े बड़े नाम; Sushant को लेकर कही ये बात | FilmiBeat

शौविक ने अपनी गिरफ्तारी से पहले ही कुबूल कर लिया था कि रिया चक्रवर्ती उनके साथ ड्रग्स की दलाली करती थीं। भाई बहन पर सुशांत के लिए ड्रग्स का इंतज़ाम करने का आरोप है।

rhea-chakraborty-arrested-by-ncb-after-admitting-she-was-a-drug-procurer

इसके बाद तीन दिन लगातार पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात कुबूल की। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में कुबूल किया था कि सुशांत सिंह राजपूत बहुत बड़े ड्रग एडिक्ट थे। उन्हें marijuana की लत थी और वो बहुत कोशिश करती थीं कि ये लत छूट जाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उनकी सारी कोशिशें असफल थीं।

हालांकि लीक हुई चैट्स से साफ है कि सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स का इंतज़ाम खुद रिया चक्रवर्ती करती थीं। वो एक ड्रग्स वॉट्सएप ग्रुप का भी हिस्सा थीं जहां से सब एक दूसरे के लिए ड्रग्स का इंतज़ाम करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X