सुशांत - रिया ने लॉकडाउन में शौविक को कुरियर किया था .5Kg ड्रग्स
NCB ने सुशांत सिंह राजपूत केस से सामने आए ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा और कुक दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर किया है। सबकी बेल रिजेक्ट हो चुकी है। और अब NCB से पूछताछ में कुछ बातें सामने आई हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में रिया के घर शौविक को आधा किलो marijuana कुरियर किया था।

डिलीवरी बॉय ड्रग्स पहुंचाते पकड़ा ना जाए इसलिए सुशांत के कुक दीपेश ने तिकड़म भिड़ाते हुए घर के कुछ सामान के साथ ड्रग्स रख कर कुरियर की थी। शौविक ने ये पार्सल रिसीव किया था।
डिलीवरी बॉय ने ना सिर्फ शौविक और दीपेश को पहचाना है बल्कि उसकी कॉल डीटेल्स में भी शौविक और दीपेश के नंबर मिले हैं। वहीं इस रिपोर्ट की मानें तो सुशांत कुछ समय के लिए रिया के घर रहने वाले थे इसलिए पहले ही सारा सामान कुरियर कर दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications