Pics: जेल से बाहर आने के बाद पहली बार साथ दिखे रिया चक्रवर्ती - शौविक, ढूंढ रहे हैं घर
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के लिए ये साल बहुत मुश्किलों भरा रहा। जेल से बाहर आने के बाद, पहली बार रिया और शौविक, कैमरों में कैद हुए। जैसे ही एक कैमरामैन ने रिया को हाय कहा, रिया ने जवाब में हाथ हिलाया और गुज़ारिश कर डाली कि प्लीज़ अब हमारा पीछा मत करना।
Recommended Video
गौरतलब है कि रिया और शौविक, इस समय मुंबई में नया घर ढूंढ रहे हैं। उनकी पुरानी बिल्डिंग के लोग उन पर घर छोड़ने का प्रेशर डाल रहे हैं। इसलिए रिया अपने परिवार के लिए फिलहाल नया घर ढूंढ रही है।

गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ठीक एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की थी। जिसके बाद धीरे धीरे पूरे मामले का दोषी उन्हें ही ठहराया जाने लगा।
इसके बाद रिया और शौविक से पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ और देश की तीन बड़ी एजेंसियां - CBI, ED और NCB ने उन पर शिकंजा कस दिया।


Click it and Unblock the Notifications











