रिया चक्रवर्ती आज भी जेल से नहीं आ पाएंगी बाहर, जमानत पर कोर्ट का फैसला कल
सुशांत सिहं राजपूत केस में सामने आए ड्रग एंगल के बाद रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती की फिलहाल मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही है। सेशन कोर्ट में आज रिया और शौविक की जमानत पर सुनवाई थी लेकिन अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। साथ ही बताया गया है कि इस मामले पर आदेश कल तक आएगा। इसका मतलब ये हुआ कि रिया चक्रवर्ती को एक रात और जेल में बितानी पड़ेगी। इसके बाद पता चल पाएगा कि रिया को जेल मिलेगी या बेल।
मुंबई की विशेष अदालत के फैसले पर देशभर की आज नजरें थीं। रिया के साथ शौविक की जमानत अर्जी पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। शुक्रवार तक के लिए कोर्ट का फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें एनसीबी की न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए रिया चक्रवर्ती हैं। उनके अलावा शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा समेत कई आरोपी भी एनसीबी की कस्टडी में हैं।
रिया की पहली रात एनसीबी की स्पेशल सेल में गुजरी थी इसके बाद उन्हें भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इसी जेल में शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी हैं। दोनों की बैरक भी आसपास हैं।


Click it and Unblock the Notifications











