रिया चक्रवर्ती ने छोड़ा मुंबई, आधी रात खाली किया फ्लैट, सूटकेस में सामान भरा और निकल गईं - मैनेजर
माना जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती की भूमिका संदिग्ध है और अब ताज़ा खबरों की मानें तो रिया चक्रवर्ती, अपने परिवार के साथ मुंबई छोड़ चुकी हैं। रिपब्लिक टीवी की एक रिपोर्ट की मानें तो रिया आधी रात तीन बड़े सूटकेस में सामान भर कर एक नीली गाड़ी में बैठ कर चली गईं।
रिया के मुंबई अपार्टमेंट के मैनेजर ने कहा कि उनका परिवार उनका मुंबई अपार्टमेंट खाली कर के रात ही चला गया है। ये तीन चार दिन पहले की बात है।

इस बीच बिहार पुलिस के डीजीपी ने कहा कि उनकी पुलिस की स्पेशल टीम मामले की छानबीन करने मुंबई गई है लेकिन वो अभी तक रिया के लोकेशन नहीं ढूंढ पाई है।
इसके बाद रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो जारी किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय पर भरोसा है। सच की जीत होती है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications