रिया चक्रवर्ती और बिहार सरकार ने SC में दाखिल किया लिखित जवाब- "सुशांत केस हमारे अधिकार क्षेत्र में"
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच कौन करेगा? ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है। 11 अगस्त को आखिरी सुनवाई रिया चक्रवर्ती की याचिका पर हुई थी जहां उन्होंने केस को बिहार से मुंबई ट्रांसफर करने की बात कही। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से लिखित में जवाब मांगा था। दरअसल जांच को लेकर महाराष्ट्र सरकार, बिहार सरकार, सीबीआई, सुशांत के पिता केके सिंह और रिया चक्रवर्ती की ओर से दलीलें रखी गईं।
इसके बाद शीर्ष अदालत ने सभी को अपना जवाब लिखित मे दाखिल करने का आदेश दिया और जांच पर फैसला सुरक्षित रख लिया। अब बिहार सरकार और रिया चक्रवर्ती की ओर से लिखित जवाब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया गया है। गुरुवार को बिहार सरकार ने विस्तृत जवाब दाखिल करते हुए कहा कि बिहार पुलिस की जांच और कार्रवाई को एकदम सही ठहराया। पढ़िए बिहार सरकार ने क्या कहा इस मामले पर।


Click it and Unblock the Notifications