सुशांत के परिवार पर रिया चक्रवर्ती ने लगाया बड़ा आरोप, इंश्योरेंस के पैसे हड़पना चाहती है फैमिली !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हाल में ही सुशांत केस में पैसों की हेरफेर को लेकर ईडी ने करीब 9 घंटे रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। इसके अलावा रिया के भाई शौविक से भी कई घंटे तक पूछताछ की। शुक्रवार को जारी पूछताछ में ये बातें भी सामने आईं कि रिया चक्रवर्ती जांच में सहयोग नहीं कर रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के परिवार पर कई आरोप लगाए। रिया ने कहा कि सुशांत की फैमिली इंश्योरेंस के पैसे हड़पने के लिए ये सब कर रही है।
सुशांत के परिवार द्वारा लगाए सभी आरोपों को रिया चक्रवर्ती ने खारिज किया। इसके बाद रिया ने खुद सुशांत की फैमिली पर इल्मजाम लगाए। रिया का कहना है कि सुशांत के परिवार बीमा के पैसे हासिल करना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्हें सुशांत मामले में उनका परिवार जानबूझ कर फंसा रहा है। रिया ने आरोप लगाया कि एक्टर का परिवार हमेशा चाहता था कि दोनों का ब्रेकअप हो जाए, लेकिन सुशांत इस रिश्ते को निभाना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications











