रिया चक्रवर्ती का 11 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल- ड्रग्स को लेकर लिखा था कुछ ऐसा, हो गईं ट्रोल
मंगलवार को नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीन दिनों की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। आज रिया को भायखला जेल ले जाया जा रहा है। एनसीबी ने रिया को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) की धारा 89 (c), 20 (b), 27 (a), 28 और 29 के तहत गिरफ्तार किया है। उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वह 22 सिंतबर तक जेल में रहेंगी।
इसी बीच रिया का एक 11 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में लो एक महिला की कहानी के बारे में बात कर रही हैं जिसे ड्रग्स के केस में साढ़े चार साल की सजा हुई थी। रिया इस ट्वीट को लेकर काफी ट्रोल हो रही है।

2009 में किये गए इस ट्वीट में रिया चक्रवर्ती ने लिखा था, 'अभी अभी एक भारतीय लड़की की बेहद अजीब और डरावनी कहानी सुनकर निकली हूं। जिसने नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग में साढ़े चार साल जेल में बिता दिए।'


Click it and Unblock the Notifications