..................... rhea advocate told why Rhea chakraborty leave sushant singh rajput house before his death - Hindi Filmibeat

मौत से 6 दिन पहले आखिर रिया चक्रवर्ती ने क्यों छोड़ा सुशांत का घर? रिया के वकील ने दिया जवाब

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर लगातार आरोप लगे। लेकिन सबसे बड़ा आरोप ये लगा कि आखिर रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मौत से 6 दिन पहले उनका घर क्यों छोड़ा? जब उन्हें पता था कि एक्टर की हालत ठीक नहीं है तो वह उन्हें अकेला छोड़कर क्यों चली गईं? ऐसे सभी सवालों के जवाब देश के जाने माने वकील और रिया चक्रवर्ती के लॉयर सतीश मनेशिंदे ने इंडिया टूडे मैगजीन इंटरव्यू में दिए। उन्होंने बताया कि सुशांत के परिवार के बीच रिया के रिश्ते कैसे थे।

रिया के वकील सतीश माने शिंदे ने बताया कि आखिर क्यों और कैसे 8 जून को रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। उन्होंने कहा कि सुशांत अपने परिवार को घर पर बुलाना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने परिवार को मुंबई आने के लिए रिक्वेस्ट की और कहा कि यहां आकर उनसे मिल लें। जब सुशांत ने कई दिन तक उन्हें कॉल किया और फोन पर रोए तो सुशांत की बहन मीतू सिंह 8 जून को मुंबई आने को तैयार हुईं। इसी वजह से रिया से सुशांत ने कहा कि वह बहन के आने से पहले चली जाएं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X