रामू की 'गॉड एंड सेक्स'

रामू की 'गॉड एंड सेक्स'

फ़िल्मकार राम गोपाल वर्मा की नई फ़िल्म धार्मिक गुरुओं और उनकी विवादों से भरी ज़िंदगी पर आधारित होगी.

इस फ़िल्म का नाम है 'गॉड एंड सेक्स'.

इस फ़िल्म के बारे में और जानकारी देते हुए राम गोपाल वर्मा ने बताया, "मैं ये दिखाना चाहता था कि धार्मिक गुरु भले ही भगवान के नुमाइंदे माने जाते हों, वो भी आख़िरकार इंसान ही हैं और सांसारिक प्रलोभनों से दूर नहीं हैं."

रामगोपाल वर्मा मानते हैं कि भक्तजन धार्मिक गुरुओं पर इतना विश्वास इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वो भगवान तक अपनी आवाज़ पहुंचाने का ज़रिया हैं.

वर्मा कहते हैं, "जब लोगों को ये लगने लगता है कि धार्मिक गुरु भगवान के नुमाइंदे हैं तो वो उनसे अपना सुख-दुख बांटने लगते हैं और उनपर बहुत निर्भर रहने लगते हैं."

उनका कहना है, "धार्मिक गुरुओं को मालूम है कि भक्तों को किस चीज़ की ज़रूरत है और वो इसी ज़रूरत के इर्द-गिर्द काम करते हैं. इन भक्तों में बड़े-बड़े लोग भी शामिल होते हैं इसलिए वो लोगों की नज़रों में इतने ताकतवर बन जाते हैं. मैं अपनी फ़िल्म के ज़रिए इसी प्रक्रिया को दिखाना चाहता हूं."

"मैं दिखाना चाहता हूं कि आश्रम के बंद दरवाज़ों के पीछे क्या-क्या होता है."

राम गोपाल वर्मा को सीधी-सरल कहानियां पसंद नहीं हैं और वो नए नए और दिलचस्प मुद्दों पर फ़िल्म बनाना पसंद करते हैं.

"मुझे ताक़तवर लोगों की ज़िंदगी में बहुत दिलचस्पी है और वो अपनी ताक़त का इस्तेमाल कैसे करते हैं. इसके अलावा मुझे डरावनी फ़िल्में और थ्रिलर बहुत पसंद हैं."

रामगोपाल वर्मा कहते हैं कि उनके पास एक समय में क़रीब दस स्क्रिप्ट के आइडिया होते हैं.

"ये ज़रूरी नहीं कि सभी स्क्रिप्ट पर मैं ही काम करूं. कुछ पर मेरे सहायक भी करते हैं तो एक समय पर बहुत सारी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा होता है. कभी मैं किसी फ़िल्म का निर्देशन करता हूं तो कभी सिर्फ़ निर्माण."

'गॉड एंड सेक्स' की पटकथा पर फ़िलहाल काम चल रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X