रामू ने 'रण' की सीडी सांसदों के भेजी
फिल्मकार रामगोपाल वर्मा और सह निर्माता मधु मनतेना तथा शीतल तलवार ने अपनी फिल्म 'रण' के विवादास्पद गाने 'जन गण मन रण' की सीडी उस समय तैयार करवाकर 500 सांसदों को भेजी थी जब इस गाने से जुड़ा विवाद सर्वोच्च न्यायलय तक भी नहीं पहुंचा था।
इस फिल्म के सह-निर्माता मनतेना ने बताया, "ऐसा इसलिए किया गया ताकि देश का नेतृत्व करने वालों को यह पता चले कि हमने क्या किया है। हमारे देश में विरोध हमेशा अज्ञानता पर आधारित होता है। हम इसे बदलना चाहते थे।"
गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को इस गाने अस्वीकार कर दिया और कहा कि किसी को भी राष्ट्रगान के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। फिल्म 'रण' में अमिताभ बच्चन प्रमुख भूमिका में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
फिल्म फिल्मकार मधु मनतेना रण रामगोपाल वर्मा सर्वोच्च न्यायलय सांसद सीडी bollywood national anthem ram gopal varma supreme court


Click it and Unblock the Notifications