'रण' के गाने पर सेंसर बोर्ड की रोक

इस बारे में रामगोपाल वर्मा का कहना है, '' लोगों को लग रहा है कि मैने राष्ट्रीय गान का अपमान किया है पर ऐसा नही है मेरे गाने का अर्थ राष्टीय गान से एकदम अलग है। मैं इस बात से पूरी तरह वाकिफ था कि राष्ट्र गान के साथ कोई छेड़छाड़ नही हो सकती है इसलिए मैंने अपनी बात को पहुंचाने के लिए केवल राष्ट्रगान के धुन का प्रयोग किया है।''
लोगो के विरोध को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस गाने पर रोक लगा दी है। इस गाने पर सेंसर बोर्ड का क्या रूख रहता है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन रामू का कहना है कि वे सेंसर बोर्ड को मनाने की कोशिश करेंगे। अगर जरूरत पड़ी सेंसर बोर्ड की रिवाइजड कमेटी तक जाएंगे।
भारतीय मीडिया जगत पर आधारित रण में अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख, परेश रावल, गुल पनाग, पुरब कोहली मुख्य भूमिकाओं में है।
More from Filmibeat
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन गुल पनाग परेश रावल पुरब कोहली बालीवुड रितेश देशमुख bollywood censor board film rann gul panag national anthem paresh rawal purab kohali ram gopal varma


Click it and Unblock the Notifications











