'रामगोपाल वर्मा ने कुछ भी गलत नहीं किया'

By Staff

रामगोपाल वर्मा की आने वाली फिल्‍म रण के एक गाने को लेकर जो विवाद उठा है उसको लेकर कई वरिष्ठ वकीलों का कहना है कि फिल्मकार रामगोपाल ने कुछ भी गलत नही किया है। यदि फिल्‍म के गाने को लेकर लोगो को लगता है कि राष्‍ट्रगान या ध्‍वज का अपमान हुआ है तो इसमें कोई सजा नही दी जा सकती है क्‍योंकि इसके लिए कोई कानून नही है।

वकील ललित भसीन ने कहा, "फिल्म में कहीं भी राष्ट्रगान या ध्वज का अपमान नहीं हुआ है। अगर कोई राष्ट्रगान का अपमान करने जैसी कोई हरकत करता है तो उसे सजा नहीं हो सकती है क्योंकि इसके लिए कोई कानून नहीं है।"

सर्वोच्च न्यायालय की वकील पिंकी आनंद कहती हैं, "मैं नहीं समझती कि इस पर क्यों विवाद खड़ा हो रहा है जब कानूनी तौर पर यह अपराध नहीं है। मैंने गाना सुना है और उसमें राष्ट्रगान का किसी तरह से अपमान नहीं किया है।"

गौरतलब है कि फिल्म में 'जन गण मन रण है' को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X