रामू नहीं बनाएंगे'सरकार पार्ट-थ्री'
फिल्म निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अभिनेता रणबीर कपूर से मुलाकात की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि उनकी योजना 'सरकार 3' फिल्म बनाने की नहीं है।
रामू ने कहा, "हमने रणबीर कपूर से मुलाकात की है, लेकिन फिल्म 'सरकार 3' बनाने के बारे में नहीं। हमने कुछ अन्य संभावनाओं पर चर्चा की है। अब और कोई 'सरकार' फिल्म बनाने का इरादा नहीं है। हालांकि भविष्य में कुछ सोचा जा सकता है।"
वर्मा ने अभिषेक और अमिताभ बच्चन को लेकर वर्ष 2005 में 'सरकार' फिल्म बनाई थी। उसकी अगली कड़ी उन्होंने फिर से पिता पुत्र की जोड़ी (अमिताभ और अभिषेक बच्चन) को दोहराते हुए 'सरकार राज' 2008 में बनाई। इसमें उन्होंने अभिनेत्री के तौर पर ऐश्वर्या राय को लिया था।
वर्मा ने कहा, "मैं यह बात स्पष्ट कर चुका हूं। अब कोई और 'सरकार 3' नहीं बनेगी। फिल्म 'सरकार राज' के साथ ही यह श्रृंखला खत्म हो चुकी है। हालांकि मैं यह बता देना चाहता हूं कि सरकार फिल्म बगैर बच्चन परिवार के बनाना एक कल्पना से परे होता।"


Click it and Unblock the Notifications











