'रण' के लिए सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे रामू

सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक गाने 'जन गण मन रण है' को राष्ट्रगान का अपमान मानते हुए यह फैसला लिया था। फिल्म के निर्माता मधु मनतेना ने बताया, "हमारी योजना में एक बदलाव हुआ है। हम पहले उच्च न्यायालय में जाने वाले थे। अब हम सर्वोच्च न्यायालय जा रहे हैं क्योंकि हमारे वकीलों का कहना है कि हमारा पक्ष मजबूत है।"
उन्होंने कहा, "बोर्ड का फैसला हमारे गीत के लिए उचित नहीं है। जहां तक मुझे जानकारी है कि कोई भी किसी को राष्ट्रगान गाने से नहीं रोक सकता है। हम फिल्म को अक्टूबर में ही रिलीज करेंगे।"
गौरतलब है कि 'रण' में अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख, परेश रावल, गुल पनाग और नीतू चंद्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन गुल पनाग नीतू चंद्रा परेश रावल बालीवुड रण रामगोपाल वर्मा रितेश देशमुख bollywood ram gopal varma rann


Click it and Unblock the Notifications