कंगना ने बोला .. सनकी, वहशी, आक्रामक और खतरनाक है 'रिवाल्वर रानी'

फिल्म 'क्वीन' की सफलता से बेहद खुश कंगना रनाउत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रिवाल्वर रानी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में पहली बार कंगना रनाउत गैंगस्टर के रोल में नजर आ रही हैं।

फिल्म में उनका किरदार सनकी, गुस्सैल औऱ खतरनाक महिला का है जिसे करने के लिए कंगना को भी दो बार सोचना पड़ा है। खुद कंगना का कहना है कि उनके इस रोल को देखने के बाद कोई भी शरीफ लड़का ना तो उनसे शादी करेगा और ना ही प्यार।

Must Watch: 'रिवाल्वर रानी' की कगंना को

कंगना ने हंसते हुए कहा कि 'रिवाल्वर रानी' के चक्कर में तो मेरी शादी गयी।कंगना वे बताया कि इस तरह से विचित्र रोल करने के लिए उनकी बहन रंगोली ने उन्हें रोका था लेकिन चैलेंज को स्वीकारने वाली कंगना ने कहा कि मुझे लगा कि मुझे यह रोल करना चाहिए इसलिए मैंने किया और उम्मीद जतायी कि लोग उनके सनकी और वहशीपन को पसंद करेंगे।

'रिवाल्वर रानी' का रोल बड़ा विचित्र है

कंगना ने कहा कि 'रिवाल्वर रानी' का रोल उनके निभाये गये सभी रोल्स में से सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। कंगना ने कहा कि मेरे लिए यह रोल और भी खास है क्योंकि यह पहले तब्बू जैसी सशक्त अभिनेत्री को ऑफर हुआ था। जब उन्होंने हां नहीं की थी तो मुझे मिल गया। इसलिए इस बात से मेरे अंदर कान्फिडेंस आया कि मैं भी अब चैलेंजिंग रोल करने के लायक हो गयी हूं।

अब कंगना की बातों में कितना दम है यह तो 25 अप्रैल को पता चलेगा जब फिल्म रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक साईं कबीर हैं तो फिल्म के निर्माता राजू चड्ढा, नीतिन तेज आहूजा और राहुल मित्रा हैं। फिल्म में कंगना के हीरो वीर दास हैं जिनके साथ कंगना के काफी हॉट इंटिमेट सींस भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X