रिवॉल्वर रानी, सम्राट एंड कंपनी और कांची बॉक्स ऑफिस पर तीनों फेल

पिछले हफ्ते रिलीज हुई 2 स्टेट्स लगातार बॉक्स ऑफिस की खिड़कियों पर राज किये जा रही है। लोगों की भीड़ हर रोज 2 स्टेट्स के लिए ही जमा हो रही है और इस वजह से बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट काफी प्रभावित हो रहा है। रिवॉल्वर रानी में भी कंगना को उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किल नज़र आ रहा है। दूसरी तरफ बॉलीवुड में जासूसी फिल्मों की एक नयी शुरुआत करने वाली सम्राट एंड कंपनी भी काफी कम कलेक्शन के साथ पिछड़ती लग रही है। कांची फिल्म जो कि खूबसूरत दृष्यों और ऋृषि कपूर-मिथुन चक्रवर्ती जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजाई गयी उसे भी लोगों ने कुछ खास पंसद नहीं किया।
कुल मिलाकर ये हफ्ता इन तीनों फिल्मों के लिए काफी ठंडा साबित हुआ। रिवॉल्वर रानी की बंदूक से निकली गोली भी बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाका ना कर सकी। अब इस हफ्ते भी एक साथ करीब पांच फिल्में रिलीज हो रही हैं। देखना ये है कि ये एक साथ आने वाली फिल्मों की भीड़ आखिर कब तक बॉक्स ऑफिस पर इस तरह से पिटती रहेगी। आखिर दर्शक भी किस किस फिल्म को देखें। इतने सारे ऑप्शन्स में से किसी एक को चुनना वाकई कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दर्शक कुछ नया देखने से बेहतर जाने माने कलाकारों की फिल्मों पर पैसे खर्च करना ही पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











