समीक्षा: अच्छा है झा का 'चक्रव्यूह'

फिल्म: चक्रव्यूह
बैनर : प्रकाश झा प्रोडक्शन्स, इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड
निर्माता-निर्देशक : प्रकाश झा
संगीत : सलीम-सुलेमान, विजय वर्मा, संदेश शांडिल्य, शांतनु मोइत्रा, आदेश श्रीवास्तव
कलाकार : अभय देओल, अर्जुन रामपाल, ईशा गुप्ता, ओम पुरी, मनोज बाजपेयी, अंजलि पाटिल, चेतन पंडित, समीरा रेड्डी

समीक्षा: प्रकाश झा की बहुचर्चित फिल्म चक्रव्यूह आज दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में पहंची है। फिल्म में नक्सलियों की समस्या को दिखाया गया है, देश के ज्वलंत मु्द्दे पर बनी यह फिल्म प्रकाश झा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म को जिस अंदाज में पेश किया गया है वो वाकई में तारीफ के लायक है। हमेशा से सामाजिक मुद्दों को केन्द्र में रखकर फिल्म बनाने वाले प्रकाश झा ने सटीक निर्देशन किया है। बिना किसी ताम-झाम के उन्होंने एक अच्छी फिल्म बनायी है।

अभिनेताओं के रूप में बात करें तो मनोज बाजपेई और अभय देओल का अभिनय उच्च कोटि का है। अर्जुन राम पाल औसत हैं उनकी जगह किसी और को भी लिया जा सकता था। ईशा गुप्ता ने सिवाय बदन दिखाने के और कुछ नहीं किया है। उन्हें अभी अभिनय के काफी गुर सीखने बाकी है, बेहतर होगा कि वो सीख लें। अंजलि पाटिल का काम अच्छा है। फिल्म के हिसाब से संगीत ठीक है। आयटम नंबर को कुछ समय के लिए सुना जा सकता है। कुल मिलाकर यह फिल्म गंभीर मु्द्दे पर बनी अच्छी फिल्म है जिसे दिमाग से सोचने वाले दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X