..................... Revealed: This is what Saif Ali Khan will play in Jawaani Jaaneman - Hindi Filmibeat

खुलासा: जवानी जानेमन में ऐसा होगा सैफ अली खान का किरदार, रिलीज से पहले कहानी वायरल

सैफ अली खान इस समय कई तरह की फिल्मों में हांथ डाल रहें है और हर तरह का प्रयोग कर रहें है। हाल ही उनकी दो फिल्में इस बात का प्रमाण है जिसमें कालाकांडी और बाजार शामिल है। अब खबर आ रही है कि वो फिल्म जवानी जानेमन में एक अलग तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं जो उन्होने शायद पहले कभी नहीं किया है। जी हां सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली है कि उनके इस फिल्म के किरदार की खबर लीक हो गई है।

दरअसल इस फिल्म वो एक एक्सीडेंटल पिता के रोल में नजर आने वाले हैं जो कि अचानक उनकी जिंदगी में घटित हो जाता है। इस फिल्म में सैफ अली खान एक 40 साल के उम्र के इंसान होंगे और अपनी जिंदगी में ही मस्त रहते हैं।

saif ali khan, jawaani jaaneman, सैफ अली खान, जवानी जानेमन

हालांकि अचानक उनको पता चलेगा कि वो एक लड़की के पिता है जो कि काफी बड़ी हो चुकी है। खबर थी कि इस फिल्म में उनकी बेटी है उसका रोल पहले उनकी रियल लाइफ बेटी सारा अली खान करने वाली हैं लेकिन ये बात पूरी तरह से खारिज कर दी गई थी।

अब देखना ये है कि इस फिल्म में उनके साथ कौन नजर आता है। गौरतलब है कि इस फिल्म में अभिनय के साथ साथ सैफ अली खान इसके को-प्रोड्यूसर भी होंगे। उनकी बेटी की बात करें तो उनका डेब्यू काफी जल्दी बॉलीवुड में होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X