REVEALED: ऋतिक रोशन के 'मोहनजोदड़ो' की कहानी हुई LEAK..
[बॉलीवुड न्यूज] आशुतोष गोवारिकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मोहनजोदड़ो' दर्शकों के सब्र का इंतहा लेती दिख रही है। खबरों पर खबर, लेकिन फिल्म है कि रिलीज होने का नाम ही नहीं ले रही। लिहाजा, हमें आश्चर्य नहीं कि गुप्त रखने की तमाम कोशिशों के बावजूद फिल्म की कहानी लीक हो गई है।

जी हां, ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े स्टारर यह पीरियड ड्रामा एक लव-स्टोरी है। लेकिन यहां प्रेम-कहानी के अलावा भी की ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं। फिल्म में ऋतिक एक अनाथ लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने चाचा के साथ मोहनजोदड़ो के निकट रहता है।
वहां, एक दिन मेले में उसकी नजर मिलती है एक लड़की (पूजा हेगड़े) से और दोनों को प्यार हो जाता है। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता। जब हीरो है, हीरोइन है, तो विलेन का होना भी लाजिमी है। फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं कबीर बेदी, जिनकी बेटी होती है पूजा हेगड़े।
Ohh.. ऋतिक रोशन का उड़ रहा है मजाक..क्यों!
अब आती ट्विस्ट की बारी। जब ऋतिक रोशन को यह पता चलता है कि वह जिस लड़की से प्यार करता है, उसके पिता यानि की कबीर बेदी ही उसके परिवार के मौत के जिम्मेदार हैं। अब कहानी में आगे क्या होता, उसके लिए कम से कम हमें फिल्म का इंतजार करना होगा।
सलमान, ऋतिक और रणबीर.. जानिए तीनों में क्या है कनेक्शन!
बता दें, फिल्म अगस्त 2016 में रिलीज होने वाली है। इसकी शूटिंग भुज के गांव में की गई है। बहरहाल, आशुतोष गोवारिकर की पिछली फिल्मों को देखते हुए इस फिल्म से भी हमारी बहुत सी उम्मीदें हैं। देखते हैं आगे आगे होता है क्या!
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
