Revealed: नो सलमान, नो फराह, ये हैं असली बिग बॉस
'बिग बॉस चाहते हैं कि आप कंफेशन रूम में आ जाएं'..ये आवाज न तो सलमान खान की है, न किसी और स्टार की। लिहाजा, इस आवाज को लेकर लोगों के मन में हमेशा उत्सुकता रहती है कि आखिर यह भारी भरकम सी आवाज है किसकी? कौन है बिग बॉस और कैसा दिखता है? वह आवाज जो बड़े बड़े सितारों की बोलती बंद कर देती है और जिसका कहा हर एक कंटेस्टेंट मानता है।

तो आपको बता दें, यह आवाज है वॉइस आर्टिस्ट अतुल कुमार की। अतुल सालों से बिग बॉस के लिए काम कर रहे हैं। बिग बॉस अपनी सीजन तक पहुंच चुका है, लेकिन अभी तक इस आवाज को रहस्य बना कर रखा गया था। 8 सालों में शायद ही किसी को पता चल पाया हो कि घर का असली बिग बॉस कौन है।
पढ़ें- Cannes तक पहुंच चुके हैं गौतम गुलाटी
अतुल कुमार की आवाज इतनी सख्त और कर्कश है कि कंटेंस्टेंट को डराने के लिए एक डॉयलोग ही काफी होता है। कटेंस्टेंट कुछ गलत कर रहे हों या छिप छिपा कर रहें तो बिग बॉस की बस एक आवाज की जरूरत है और सब कुछ शांत हो जाता है। वैसे आपको बता दें, घर के अंदर रह रहे कंटेस्टेंट इस आवाज से भली भांति परिचित और इस आवाज के पीछे बैठे इंसान से भी उनकी दोस्ती है।
अतुल को हम कई बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ तस्वीरों में देख सकते हैं। किसी में वीणा मलिक के साथ हैं तो किसी में अस्मित पटेल। वहीं, ऊपर की तस्वीर में आप अरबाज खान और सोनाक्षी सिन्हा के साथ लाल घेरे मे अतुल कुमार को देख सकते हैं। आपको बता दें, बिग बॉस शो के दौरान पूरे सीजन में अतुल को एक सिक्रेट रूम में रखा जाता है, जहां से वे सभी कंटेस्टेंट पर नजर रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











