Revealed: कैट को शाहरूख ने क्यों किया किस?

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख ने बरसों पहले यह ऐलान किया था कि वो फिल्मों के लिए समझौते नहीं करेंगे। उन्होंने दो नियम बनाये थे पहला यह कि वो कभी भी घोड़े की सवारी नहीं करेंगे और दूसरा यह कि वो कभी भी ऑन स्क्रीन किसी भी अभिनेत्री को किस नहीं करेंगे। इन दोनों नियम का वो शिद्दत से पालन भी करते आये थे। इसलिए रोमांस की नयी परिभाषा गढ़ने वाले शाहरूख मियां की फिल्म में जबरदस्त रोमांस तो होता है लेकिन फिल्म में ना किसिंग सीन होते है और ना ही बेड सीन।

लेकिन शाहरूख मियां ने अपना दूसरा नियम अपनी नयी रिलीज फिल्म जब तक है जान में तोड़ दिया। उन्होंने फिल्म की हिरोईन कैटरीना कैफ को ना केवल ऑन स्क्रीन किस किया है बल्कि कई गर्मा-गर्म सींस भी फिल्म में दिये हैं।

एचटी के कार्यक्रम में अपनी फिल्म जब तक है जान का प्रमोशन करने पहुंचे शाहरूख से जब यह सवाल किया तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया। किंग खान ने कहा कि इसके पीछे यश चोपड़ा थे जो उनसे हर चीज करवा लेते थे उन्हें पता ही नहीं चला कि फिल्म में उन्होंने कैट को किस किया है। एक निर्देशक की यह खूबी होती है कि वो अपने कलाकारों को यह पता ही ना चलने दे कि वो उनसे एक्टिंग करवा रहे हैं।

और वैसे भी जब फिल्म की हिरोईनें कहती है कि वो बिकनी सींन की मांग पर पहनती है तो मैं भी कह सकता हूं कि JTHJ में मेरा किस सीन भी फिल्म की डिमांड था इसलिए मैंने कर दिया। वाकई किंग खान इस तरह का जवाब आप ही दे सकते हैं।

आईये आपको दिखाते हैं एचटी के कार्यक्रम में कैट और शाहरूख ने किस तरह मस्ती की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X