खुल गये पीके के न्यूड और लालू पोस्टर के पिछे रहस्य
मुंबई। आमिर खान की आने वाली फिल्म पीके के पोस्टर आज कल बड़ी चर्चा में हैं। पहले पोस्टर में आमिर खान ने न्यूड तस्वीर प्रकाशित करवायी और दूसरे पोस्टर में आमिर के बालों का लुक लालू प्रसाद यादव के जैसा है। लेकिन क्या आप इनके पीछे के रहस्य नहीं जानना चाहेंगे।
जरूर तो पहले पोस्टर यानी जिसमें आमिर खान न्यूड खड़े हैं और अपने आगे ट्रांजिस्टर लगाये हुए हैं। उस पोस्टर के पीछे की कहानी का खुलासा खुद आमिर ने किया और बताया, "मैं खुद जनता को कंफ्यूज करना चाहता था। मुझे पता था कि इस पोस्टर पर तीखी प्रतिक्रिया मिलेगी। कुछ ने पसंद किया और कुछ ने कहा कि यह पब्लिसिटी स्टंट है। आमिर ने कहा कि पोस्टर कोई आर्ट नहीं बल्कि फिल्म की कहानी को बयां करने वाला है।"
दूसरे पोस्टर की बात करें तो उसमें आमिर खान ने लालू यादव के जैसा लुक अपनाया हुआ है। बैंड बाजा बजाने वाले आमिर के इस पोस्टर के पीछे का रहस्य सिर्फ इतना है कि यह लुक अलस में लालू यादव नहीं बल्कि आसमान से उतरे उस आदमी का है, जो इस दुनिया को गहराई से जानना चाहता है। यह महज इत्तेफाक है कि लालू का लुक भी ऐसा ही है।


Click it and Unblock the Notifications
