Revealed PICS: 'दिल धड़कने दो' में रणवीर सिंह का COOL अंदाज
[बॉलीवुड न्यूज] कुछ दिनों पहले ही ठीक इसी पोज में अनिल कपूर का 'दिल धड़कने दो' फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अनिल के लुक की काफी तारीफ भी हुई थी। बहरहाल, ताजा रिलीज की गई तस्वीर है रणवीर सिंह की। हमेशा अपने लुक को लेकर चर्चा में रहने वाले रणवीर इसमें काफी कूल नजर आ रहे हैं।

स्टाइलिश रणवीर कि इस तस्वीर को फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट ने शेयर किया है। लिहाजा, फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह एक सरप्राइज हो सकता है। 'दिल धड़कने दो' का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। फिल्म के पंजाबी परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, जो छुट्टियों में क्रूज पर सफर कर रहा है।
इस फिल्म रणवीर एक बार फिर अपनी एक्स ग्रलफ्रैंड अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे। बहरहाल, रणवीर के फर्स्ट लुक को देखते हुए लगता है कि फिल्म में वे काफी कूल, ट्रेंडी और मस्तमौला नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनके किरदार का नाम है कबीर मेहता।
'दिल धड़कने दो' में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, शेफाली शाह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है। जबकि इसका पहला ट्रेलर 15 अप्रैल को दर्शक देख पाएंगे।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications





