Revealed: जानिए 'बजरंगी भाईजान' की कहानी, सलमान फैंस हो जाएं खुश
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का इंतजार दर्शक काफी बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन अगर आपको फिल्म रिलीज से पहले से प्लॉट पता चल जाए तो.. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शूटिंग के दौरान भी काफी सूर्खियां बटोरी। कभी फिल्म की कहानी को लेकर तो सलमान की दरयादिली को लेकर। फिल्म की कहानी के बारे में बताया जा रहा था कि फिल्म हिंदू और मुस्लिम लड़के लकड़ी की कहानी पर आधारित हैं। लेकिन आपको बता दें, फिल्म की कहानी थोड़ी अलग है।
अब जबकि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म को लेकर हाल ही में खुलासा किया गया है कि 'बजरंगी भाईजान' पिता-बेटी के रिश्ते की कहानी है। फिल्म में काफी सालों के बाद हमें सलमान खान पिता की भूमिका में दिखेंगे। आपको बता दें, इससे पहले सलमान बीवी नंबर 1, जब प्यार किसी से होता है और पार्टनर जैसी फिल्मों में पिता का रोल निभा चुके हैं।
पढ़ें- कहानी की Band, हम आपके हैं कौन
करीना का कैमियो
लिहाजा, सलमान के फैंस इस बात से खुश हो जाएं कि लगातार कई फिल्मों में सलमान को एक्शन करते देखने के बाद आपको सलमान एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म में भी सलमान एक्शन सीन्स करेंगे, लेकिन फिल्म की कहानी आपकी भावनाओं को छूएगी। वहीं, खबर तो हमने आपको दे दी कि फिल्म में करीना कपूर सिर्फ 15-20 मिनट के लिए नजर आएंगी। लेकिन इससे आगे आपको बता दें, करीना फिल्म की शुरूआत और फिर सीधे क्लाइमेक्स में ही नजर आएंगी। इस खबर से करीना के फैंस थोड़े निराश हो सकते हैं।
बजरंगी भाईजान का ये है प्लॉट
फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि, सलमान को एक बार बॉर्डर के पास से एक छोटी लड़की मिल जाती है। वह बिल्कुल अकेली होती है तो सलमान उसे अपने साथ लेकर आ जाते हैं। और फिर सलमान उस बच्ची को उसके परिवार से वापस मिलाने का प्रण लेते हैं। इस बीच सलमान को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, वहीं वह उस बच्ची से भावनात्मक तौर से भी जुड़ जाते हैं और पिता का प्यार देते हैं। कहा जा रहा है कि सलमान ने फिल्म में काफी बेहतरीन अभिनय किया है।
वहीं, सलमान मानते हैं कि रियल लाइफ में उन्हें बच्चे काफी पसंद हैं। सलमान को अपने भाई के बच्चों के साथ काफी स्नेह है और वे उनके साथ काफी समय गुजारते हैं। इसीलिए सलमान मानते हैं कि बजरंगी भाईजान का किरदार अदा करने के लिए ज्यादा सीखना नहीं पड़ा। पाकिस्तानी बच्ची के साथ वह काफी आसानी से जुड़ गए।


Click it and Unblock the Notifications
