PLOT: कहानियों में उलझाएगी इम्तियाज अली की 'तमाशा'!
[बॉलीवुड न्यूज] इम्तियाज अली की फिल्मों का एक खास वर्ग को हमेशा इंतजार रहता है। इम्तियाज की आने वाली फिल्म तमाशा की रिलीज भले ही टल गई हो, लेकिन फैंस इस फिल्म का दिल थामे इंतजार कर रहे हैं। तमाशा में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदारों में हैं। वहीं, फिल्म के कहानी की बात की जाए तो अब तक इस पर कास्ट समेत सभी चुप्पी साधे थे। लेकिन अगर हम आपको फिल्म की कहानी का प्लॉट बता दें तो?

दरअसल, हम नहीं बल्कि खुद इम्तियाज अली ने तमाशा से संबंधित कुछ बातें मीडिया के साथ शेयर की हैं। इम्तियाज कोलकाता में एक बुक लांच के दौरान मौजूद थे, जहां उन्होंने तमाशा की कहानी या फिल्म की एक झलक रिवील की।
प्लॉट- संघर्ष और खुद को खोना
इम्तियाज बताते हैं कि तमाशा कहानियों के बारे में है। एक ऐसे इंसान के बारे में जो कहानियां सुनते सुनते बड़ा हुआ है और वह उन कहानियों के किरदारों को अपने आस पास की दुनिया में ढूंढ़ने का प्रयास करता है। तमाशा एक ऐसे शख्स को दिखाएगी जो समाज के हिसाब से चलने के चक्कर में खुद को खो बैठता है। इम्तियाज के मुताबिक, जिंदगी में आप अचानक किसी एक ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं, जिनसे आप मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। लेकिन फिर एक दिन आप उसे खो देते हैं। लेकिन सालों बाद फिर आपकी मुलाकात उस इंसान से होती है, लेकिन वह कोई और ही व्यक्ति होता है।
Revealed: जानिए 'बजरंगी भाईजान' की कहानी
निर्देशक बताते हैं कि तमाशा में दिखाया गया है कि कभी कभी ऐसा होता है कि आप खुद को खोकर किसी और के जैसा हो जाना चाहते हो। जब तक कोई आपको यह याद दिलाने नहीं आ जाए कि आप क्या थे! और आखिरी बार उसने आपको कैसा देखा था।
वहीं, इम्तियाज अली के मुताबिक 'तमाशा' यह कहने का प्रयास है कि आप जिन कहानियों को अपने आसपास सुनते हैं या जो सुनते हुए बड़े होते हैं, उनसे संतुष्ट न हों। बल्कि खुद की एक कहानी बनाइए और उसे चुनिए। आपको बता दें, फिल्म 27 नंवबर को रिलीज होने वाली है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

