..................... REVEALED: How Sonam Kapoor met husband-to-be Anand Ahuja - Hindi Filmibeat

ऐसे हुई थी सोनम और आनंद की पहली मुलाकात, अब 8 मई को कर रहे शादी

Recommended Video

Sonam Kapoor Wedding: Sonam - Anand Ahuja's LOVE STORY; Know here full story | FilmiBeat

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के चर्चे इन दिनो बॉलीवुड गलियारों में छाए हुए है। बता दे कि दोनो 8 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आज आपको बताएंगे अभिनेत्री सोनम कपूर की मुलाकर बिजनेसमैन आनंद आहूजा से कैसे हुई थी। जी हां इस बात की जानकारी हाल ही सूत्रों से पता चली है जिसमे इस बात का खुलासा हुआ है कि सोनम और आनंद एक दूसरे से कब और कैसे मिले थे।

बता दे कि सोनम और आनंद की पहली मुलाकात 20104 में दोनो के एक म्यूचुअल फ्रेंड के माध्यम से हुई थी जिसका नाम है पर्निया कुरैशी। सबसे पहले पर्निया ने ही दोनो को मिलवाया था जिसके बाद दोनो एक दूसरे को जानने लगे थे।

sonam kapoor, सोनम कपूर

इसके बाद 2016 में पहली बार दोनो को अक्षय कुमार की एक पार्टी के दौरान साथ देखा गया था जब ये दोनो पब्लिकली साथ आए दिखे थे।

उसके बाद दोनो की मुलाकातों का सिलसिला शुरु हो गया था और बाद में सोनम के कजिन के रोका के मौके पर दोनो हाथ में हाथ डाले नजर आए थे।

फिर तो सोनम और आनंद ने एक दूसरे से अपने रिश्ते को कभी भी छिपाया नहीं बल्कि हमेशा से खुलकर ही बात की। आनंद आहूजा एक व्यापारी है और वो कई बिजनेस करते है और काफी रईस है। सूत्रों की माने तो आनंद आहूजा के पास 3 हजार करोड़ की संपत्ति होने की बात कही गई है।

खबरे है कि आनंद और सोनम की शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली है। खबरें ही कि विराट और अनुष्का भी इस शादी में शामिल होने वाले है।

विराट कोहली की बात करें तो इन दिनो वो आईपीएल में बिजी है तो वहीं अनुष्का शर्मा फिल्म सुई धागा की शूटिंग कर रही है। अनुष्का और विराट की शादी अचानक हुई थी और उन्होने इटली जाकर शादी की थी।

इसके बाद भारत लौटने के बाद उन्होने दिल्ली और मुंबई में शादी का रिसेप्शन रखा था। फिलहाल सोनम कपूर की शादी एक बड़ी शादी होने वाली है इसमें कोई शक नही है।

इसके अलावा इस शादी नें अभिनेता वरुण धवन भी नजर आने वाले है। शादी में शामिल होने के लिए वरुण धवन ने पहले ही फिल्म कलंक के शूट से छुट्टी ले ली है।

बता दें कि वरुण धवन का पूरा परिवार इस शादी में नजर आने वाला है और इस शादी में जमकर धमाल करने वाला है। 7 मई को सोनम की मेंहदी सेरेमनी होगी तो वहीं 8 मई को दोनो हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X