First LOOK: क्या इनमें दिखता है आपको सलमान खान का अंदाज!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान ने सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी के मेंटर के रूप में जो किया है, वह अब सबके सामने आने वाला है। बहरहाल सूरज- अथिया की फिल्म 'हीरो' का एक और पोस्टर रिलीज किया गया है।

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता हैं सलमान खान। यह फिल्म जैकी श्राफ की सुपरहिट फिल्म 'हीरो' का रिमेक है। कुछ ही दिनों पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें सूरज को पीछे से दिखाया गया था। उनका यह टैटू लुक काफी पसंद किया गया था।
OMg! सलमान की इस स्माइल पर हो जाएंगे फिदा..अथिया शेट्टी संग की फोटोशूट
बहरहाल, इस नए पोस्टर में सूरज को सामने से दिखाया गया है। जहां उनकी आंखों पर खासा फोकस किया गया है। वहींं, उनकी उंगलियों पर आप टैटू देख सकते हैं.. "Rebels Love Freedom"..
सलमान खान इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें, फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं, फिल्म का ट्रेलर 15 जुलाई को रिलीज हो जाएगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications












