Revealed उड़ता पंजाब में बिहारी बनी हैं आलिया!
आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर खुद आलिया भट्ट काफी उत्साहित हैं। इतना ही नहीं बल्कि शाहिद कपूर भी इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब के लिए फैंस भी उत्सुक हैं।
अभी तक फिल्म में आलिया भट्ट के लुक व उनके किरदार को लेकर लोग काफी कयास लगा रहे हैं तो आखिरकार आलिया भट्ट के किदार को रिवील कर दिया गया है। आलिया भट्ट उड़ता पंजाब में एक बिहारी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो कि पंजाब में रहते हैं।
आलिया एक मजदूर का किरदार निभा रही हैं जो कि पंजाब में नौकरी के लिए आती है। इस तरह का किरदार आलिया ने पहले कभी नहीं निभाया है और ये आलिया के करियर के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। इससे पहले उन्होंने हर फिल्म में एक शहरी लड़की का किरदार निभाया है उड़ता पंजाब में आलिया एक गांव की लड़की की भूमिका में दिखेंगी।
उड़ता पंजाब में आलिया बट्ट, करीना कपूर, शाहिद कपूर और दिलजीत दोसांज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म पंजाब में फैले ड्रग्स माफियाओं पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications
