Beautiful: जब जज्बा के सेट पर दिखी ऐश्वर्या राय की झलक
ऐश्वर्या राय बच्चन की फैन लिस्ट यूं तो काफी लंबी है। लेकिन जब बात उनकी कमबैक की हो तो इस लिस्ट में करोड़ों नाम और जुड़ जाते हैं। जैसा कि आप जानते हैं इस साल संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' के साथ ऐश बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। लिहाजा, सालों बाद एक झलक के लिए लोग फिर से कायल हैं। तो यहां है जज्बा के शूटिंग के दौरान ली गईं ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें।
जज्बा के सेट पर 4 फरवरी को ऐश का दूसरा दिन था। ब्लैक कलर की जैकेट और जींस में ऐश काफी खूबसूरत दिख रही थीं। आपको बता दें, सूत्रों के अनुसार जज्बा में ऐश वकील के किरदार में नजर आएंगी। जबकि उनके अपोजिट होंगे इमरान खान, जो कि एक संस्पेंड पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे।
जज्बा के पहले दिन की शूटिंग के बाद संजय गुप्ता ने ऐश की एक तस्वीर ट्विट की थी, जिसमें ऐश पीछे से दिख रही थीं। साथ ही उन्होंने लिखा था कि 'मैं जानता हूं आप जानना चाहते होंगे कि ऐश के साथ शूटिंग कैसी चल रही हैं, तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि शूटिंग जबरदस्त रही।'
गौरतलब है कि साल 2010 में आई फिल्म गुजारिश के बाद ऐश जज्बा में दिखाई देंगी। लिहाजा, उनके फैंस सहित ऐश खुद भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जज्बा एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें ऐश समेत शबाना आज़मी, अनुपम खेर, अतुल कुलकर्णी और सिद्धार्थ कपूर दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
