आमिर ने दिलवाई थी शाहरूख को डर
मुंबई। जी हां, ये सच है कि शाहरूख को 'डर' फिल्म दिलाने वाले कोई और नहीं बल्कि खुद आमिर खान ही थे। यह उस समय की बात है जब शाहरूख, सलमान और आमिर के बीच काफी अच्छे सम्बंध थे। डिजाइनर से फिल्म प्रोड्यूसर बनी शाबीना खान ने एक पत्रिका को दिये इंटरव्यू में कहा है कि यह उन दिनों की बात है जब इन शीर्ष कलाकारों के बीच कोई मनमुटाव नहीं था।
शाबीना के अनुसार यह कोई सुबह साढ़े चार बजे का वक्त था जब मैं आमिर, शाहरूख और गौरी, सलमान के घर के कम्पाउंड में थे तब आमिर ने एक रोल का जिक्र किया था जो कि एक नकारात्मक किरदार था। आमिर ने इस फिल्म के लिए न कर दी थी और शाहरूख से इस फिल्म में काम करने के लिए यश चोपड़ा से बात करने के लिए कहा। आमिर का मानना था कि शाहरूख इस भूमिका के लिए सही कलाकार हैं।
इस फिल्म ने शाहरूख को फिल्मी दुनिया में एक पहचान दी जिसके बाद उन्होने यश कैंप की कई फिल्मों में काम किया और एक बड़े स्टार बने।


Click it and Unblock the Notifications