डैडी विवेक ओबेरॉय को रितेश-जेनेलिया ने दी बधाई

Vivek Oberoi
मुंबई। जल्‍द ही डैडी बने विवेक ओबेरॉय को उनके करीबी दोस्‍त रितेश देशमुख और उनकी पत्‍नी जेनेलिया डिसूजा ने बधाई दी है। रितेश ने ट्वीट किया है कि भाई बधाई हो। यह सचमुच आपके लिए एक विशेष दिन होगा। रितेश ने विवेक की पत्‍नी प्रियंका को बधाई देते हुए कहा कि आपके पूरे परिवार को ढेर सारा प्‍यार।

इस पर रितेश की पत्‍नी जेनेलिया डिसूजा ने बधाई देते हुए क‍हा कि विवेक आपको बधाई हो। मैं आपके बच्‍चे को देखने के लिए बेसब्र हूं।

गौरतलब है कि बेटे के जन्‍म पर विवेक के कट्टर शत्रु सलमान खान ने भी विवेक को बधाईयां दी है। 'कंपनी' से अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत करने वाले विवेक ओबेरॉय को अपने अब तक के करियर में कोई खास उपलब्धि नहीं मिली है। लेकिन उनकी प्रतिभा पर किसी को संदेह नहीं है और वह लगातार फिल्‍में करते जा रहे है।

खैर, हम तो दुआ करते हैं कि विवेक ओबेरॉय के घर नयी खुशी आने के बाद उनका कॅरियर भी चल निकलेगा और उनके हिस्‍से में भी कुछ अच्‍छी फिल्‍में आयेंगी। विवेक ने अब तक कंपनी और दम जैसी कुछ दमदार फिल्‍में की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X