रेसुल की हॉलीवुड फ़िल्म

By Jaya Nigam
रेसुल की हॉलीवुड फ़िल्म

ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके भारत के जाने-माने साउंड टेक्निशियन रेसुल पोकुट्टी एक अंग्रेज़ी फ़िल्म में काम करने जा रहे हैं. इस फ़िल्म में हॉलीवुड के कई बड़े कलाकार नज़र आएँगे.

इस फ़िल्म के बारे में पोकुट्टी कहते हैं, "इस फ़िल्म की पृष्ठभूमि में कुंभ का मेला है. इससे ज़्यादा तो फ़िलहाल मैं नहीं बता पाऊंगा."

रेसुल ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने कुंभ की साउंड को क़ैद करने के लिए एक नया माइक्रोफ़ोन डिज़ाइन किया है.

पोकुट्टी कहते हैं, "देखिए फ़िलहाल मैं इस फ़िल्म के लिए साउंड इकट्ठे कर रहा हूँ, साथ ही कुछ सॉफ़्टवेयर के बारे में जानकारी इकट्ठी कर रहा हूँ ताकि मैं एक नई आवाज़ इस फ़िल्म को दे पाऊं जो किसी ने कभी पहले नहीं सुनी हो."

पोकुट्टी हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले से ‘आवाज़ें’ रिकॉर्ड करने के बारे में कहते हैं कि ये एक अद्भुत अनुभव है क्योंकि कुंभ में श्रदालुओं का बड़ा जमावड़ा अपने आप में एक चुनौती के साथ-साथ एक बेजोड़ अवसर भी है.

पोकुट्टी कहते हैं, "देखिए ये किसी भी साउंड टेक्निशियन के लिए सबसे मुश्किल काम है. इसीलिए काम को बढ़िया ढंग से करने के लिए हमने नया माइक्रोफ़ोन बनाया है."

इस फ़िल्म के में काम करने वाले सितारें के नाम तो पोकुट्टी नहीं बताते लेकिन इतना ज़रुर कहते हैं कि इस फ़िल्म में हॉलीवुड के कुछ जाने-माने नाम अभिनय करने जा रहे हैं.

पोकुट्टी कहते हैं कि उन्हें ऑस्कर पुरस्कार मिलने के बाद भारतीय टेक्निशियन के हॉलीवुड में काम करने के दरवाज़े खुल गए हैं.

पद्मश्री से सम्मानित

सात अप्रैल को रेसुल पोकुट्टी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाज़ा.

पद्मश्री के बारे में बात करते हुए पोकुट्टी ने कहा कि उन्हें ये अच्छा लगता है कि देश उनके हुनर को सराह रहा है और देशवासियों को उनपर आगे भी अच्छा काम करते रहने का विश्वास है.

उन्होंने कहा कि पुरस्कार पाने के बाद अब वो ज़िम्मेदारी से अपना काम करेंगे और देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X