ऑरो बन कर अमिताभ ने सब को लुभाया
फिल्म 'पा' में प्रोजेरिया बीमारी से पीड़ित 13 वर्षीय बच्चे ऑरो की मार्मिक कहानी ने कई लोगों के दिलों को छुआ है और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्होंने कभी भी यह उम्मीद नहीं की थी कि लोग उनके इस किरदार का इतनी गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।
बच्चन ने एक साक्षात्कार में कहा, "नहीं, मैंने कभी भी यह उम्मीद नहीं की थी कि लोग ऑरो के किरदार का इतनी गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। इस समय अप्रिय प्रतिक्रियाएं भी मिल सकती हैं। मैं उन्हें भी संभाल कर रखूंगा और सही अवसर पर उन प्रतिक्रियाओं को आपके साथ बांटने में खुशी महसूस करूंगा।"
15 करोड़ रुपये में बनी और आर. बालकृष्णन निर्देशित इस फिल्म को अब तक समीक्षकों ने अच्छा ही बताया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा काम कर रही है। अमिताभ की कंपनी 'एबी कोर्प लिमिटेड' ने इस फिल्म का निर्माण किया है। अमिताभ कहते हैं कि निकट भविष्य में उनकी कंपनी की किसी अन्य फिल्म के निर्माण की योजना नहीं है।
अमिताभ ने कहा, "फिलहाल हमने अपने बैनर तले किसी और परियोजना पर काम करने का निर्णय नहीं लिया है, लेकिन यदि ऐसा होता है तो आपको सूचित किया जाएगा।" फिल्म में अभिषेक बच्चन और विद्या बालन ने अमिताभ के अभिभावकों की भूमिका निभाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











