हिमेश रेशमिया लौटे सल्‍लू के पास

By Super

Salman Khan
बेंगलूरू| बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में हिमेश रेशमिया को पहचान दिलाने वाले सलमान खान उन्‍हें एक और मौका देने जा रहे हैं। सफलता के गुरूर में आकर रेशमिया ने सलमान खान से दूरियां बना ली थी। करियर के शुरुआती दिनों में जब हिमेश रेशमिया को कोई काम नहीं देता था तब सलमान ने उन्‍हें अपनी फिल्‍मों में संगीत देने का मौका दिया था।

अलग अंदाज में गाना गाने और संगीत देने की वजह से हिमेश रेशमिया को जल्‍द ही सफलता मिल गई। इसी दौरान उन्‍होंने फिल्‍मों में अभिनय करने का भी निर्णय उन्‍होंने लिया। इसके बाद अभिनेता और संगीतकार के तौर पर उनका बुरा दौर शुरू हो गया।

हिमेश रेशमिया को समझ आ गया कि अगर उन्‍हें इस इंडस्‍ट्री में टिकना है तो उन्‍हें सलमान खान का दामन थामना ही पड़ेगा। सलमान खान ही लोगों को इस इंडस्‍ट्री में स्‍थापित करने और मदद देने के लिए जाने जाते हैं। रेशमिया ने मौके की नजाकत देखते हुए सलमान खान को मना लिया।

सलमान खान ने बड़ा दिल करते हुए हिमेश रेशमिया को माफ करते हए उन्‍हें अपनी आने वाली फिल्‍म बॉडीगार्ड में संगीत देने का मौका देने का फैसला किया है। सलमान की मदद से हिमेश खुद को एक बार फिर से बॉलीवुड में स्‍थापित करना चाहते हैं।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X