..................... मशहूर फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का निधन, बाथरुम में पाई गईं मृतReputed fashion designer sharbari datta found dead in her bathroom - Hindi Filmibeat

मशहूर फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का निधन, बाथरुम में पाई गईं मृत

कोलकाता की मशहूर फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह कोलकाता स्थित अपने घर के बाथरूम में मृत पाई गईं। फिलहाल उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि वह काफी दवाईयां ले रही थीं। वहीं शरबरी दत्ता के परिवार का फैशन डिजाइनर का गुरुवार से ही फोन नहीं लग रहा था जिसके बाद परिवार चिंता में आ गया और उनका हाल लेने पहुंचे।

शरबरी दत्ता के परिवार ने बताया कि जब वह घर पहुंचे थो तो वह उनसे मिल नहीं पाए। इसके बाद उन्हें लगा कि शरबरी कहीं गई हैं। लेकिन बाद में जब देखा तो शरबरी दत्ता घर के बाथरूम में मिलीं। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

sharbari datta

फिलहाल शव को पुलिस ने पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। हालांकि मीडिया के साथ पुलिस ने ज्यादा जानकारी इस विषय पर साझा नहीं की है। बताया गया कि शरबरी दत्ता कलकता के एक अपार्टमेंट में रहती थीं।

वहीं इंड‍िया टुडे रिपोर्ट के मुताबिक शरबरी दत्ता के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। लेकिन ऑफिशियल जानकारी इस मामले में नहीं मिल पाई है। इस खबर के सामने आने के बाद तमाम फैशन हस्तियों ने दुख जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X