26 जनवरी 2021 Pics: अबराम ने गाया हम होंगे कामयाब, सोहा की बेटी इनाया का प्यारा ट्रिब्यूट

पूरे देश की तरह, बॉलीवुड में भी 26 जनवरी के दिन, देश को सबसे प्यारे तीन रंगों की छटा बिखरी है और स्टार्स के साथ उनके नन्हें मुन्नों के ऊपर भी देशभक्ति का असर दिख रहा है।

जहां स्टार्स ने अपने फैन्स को गणतंत्र दिवस की बधाई दी वहीं उन्होंने अपने बच्चों के साथ ये त्योहार मनाया। अर्जुन रामपाल अपने बेटे अरिक के साथ गणतंत्र दिवस मनाते दिखे तो शरद केलकर अपनी बेटी के साथ।

republic-day-2021-pics-abram-khan-inaaya-kemmu-arik-rampal-young-star-kids-celebrate-the-festival

वहीं सोहा अली खान जहां अपनी बेटी इनाया को हमेशा की तरह कुछ नया सिखाते हुए दिखीं जिसके बाद इनाया ने बेहद प्यारा गणतंत्र दिवस ट्रिब्यूट दिया तो दूसरी तरफ, अपने स्कूल की ऑनलाइन क्लास में ही अबराम अपना 26 जनवरी मनाते दिखे। देखिए नन्हें स्टार्स की तस्वीरें

अर्जुन रामपाल के बेटे अरिक

अर्जुन रामपाल के बेटे अरिक

अर्जुन रामपाल ने अपने बेटे अरिक की ये तस्वीर शेयर की जहां वो तिरंगी टी शर्ट में नज़र आए। अर्जुन ने येे तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - हमारा भविष्य बहुत मज़बूत और उज्ज्वल है।

अबराम खान

अबराम खान

अबराम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो अंग्रेज़ी में हम होंगे कामयाब गाते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो अबराम के ऑनलाइन स्कूल के 26 जनवरी के प्रोग्राम का कहा जा रहा है।

इनाया खेमू

इनाया खेमू

इनाया खेमू भी अपनी मां सोहा अली खान के साथ 26 जनवरी की तैयारी में मशगूल दिखाई दीं। अगली तस्वीर में देखिए कि उन्होंने क्या बनाया।

इनाया का 26 जनवरी ट्रिब्यूट

इनाया का 26 जनवरी ट्रिब्यूट

ये रहा इनाया नाउमी खेमू का 26 जनवरी ट्रिब्यूट। इनाया, अपने माता पिता के साथ हर त्योहार मनाती दिखती हैं।

केशा केलकर

केशा केलकर

शरद केलकर - कीर्ति गायकवाड़ की बेटी केशा केलकर भी अपने माता पिता के साथ झंडा लेकर गणतंत्र दिवस का त्योहार मनाती दिखाई दीं।

पिछले साल दिखे थे तैमूर

पिछले साल दिखे थे तैमूर

हालांकि अभी तक इस साल तैमूर की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है लेकिन पिछले उन्होंने भी काफी जोश के साथ 26 जनवरी का त्योहार मनाया था।

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी ने भी अपनी बेटी की तस्वीर के साथ सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X