OUCH.. सलमान खान को कोर्ट से राहत.. लेकिन 'भाभी' नहीं हैं खुश.. कहा-....
राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान को चिंकारा शिकार के दोनों मामलों में राहत दे दी है। जहां इस खबर से सलमान फैंस बेहद खुश हैं, वहीं कई लोग इस मामले को किसी मजाक से ज्यादा से नहीं समझ रहे। कोर्ट से राहत मिलने की खबर सुनते ही लोगों ने सलमान पर टिप्पणी करना शुरू दिया।

बॉलीवुड के भी सेलिब्रिटीज अपने अपने तरीके से सलमान का साथ दे रहे हैं। जहां राजा मुराद ने लिखा कि अब आखिरकार सलमान खान शादी करके सेटल हो सकते हैं। वहीं, सलीम खान ने कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया। लेकिन सबसे ज्यादा नाराज़गी दिखाई है सलमान की 'ऑनस्क्रीन भाभी' एक्ट्रेस रेणुका शाहणे ने।
''सलमान फैंस प्लीज अब मुझे गालियां मत देना..''
जी हां, रेणुका शाहणे से राजस्थान हाईकोर्ट के जजमेंट के खिलाफ फेसबुक पर एक लंबा का स्टेसस डाला है। जहां उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से सलमान खान पर निशाना साधा है। कोई शक नहीं कि कहीं ना कहीं आप भी एक्ट्रेस की बातों से सहमत होंगे।


Click it and Unblock the Notifications

