'हम आपके हैं कौन' देख सूरज बड़जात्या पर भड़क गया था रेणुका शहाणे का बेटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह!

हम आपके हैं कौन.. एक ऐसी फिल्म जो कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में अमर हो चुकी है और लोग आज भी इस फिल्म को उतना ही प्यार देते हैं। इस फिल्म की अदाकारा रेणुका शहाणे ने फिल्म और अपने बेटे को लेकर एक खुलासा किया है।
उनका कहना है कि इस फिल्म को देखने के बाद उनका बेटा काफी दुखी हुआ था। फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या के ऊपर उनका बेटा भड़क तक गया था। इसके पीछे सिर्फ एक वजह थी कि फिल्म में रेणुका शहाणे के किरदार का निधन हो जाता है।
इसको लेकर खुद अभिनेत्री ने बताया कि, "हम आपके हैं कौन, जब बच्चों को दिखाी गई थी तब 8 से 10 साल के थे, और उस समय, वे फिल्म नहीं देखना चाहते थे। उनके लिए, 'मम्मा सिर्फ एक मम्मा थीं और वह एक अभिनेत्री नहीं हो सकतीं।'
इसलिए शुरू में, उन्होंने पूरी फिल्म नहीं देखी।' इसके आगे उनका कहना था कि, ''जब बच्चे 10-12 साल के हुए तो, तो उनकी कक्षा के बच्चों को उनके माता-पिता ने बताया था कि मैं हम आपके हैं कौन में हूं। तो कक्षा के बच्चे कहते थे, 'वाह, तुम्हारी माँ एक अभिनेत्री है।' तो, एक दिन, बच्चे आए और कहा, 'हम पूरी फिल्म देखना चाहते हैं।'
लेकिन जब मैं फिल्म में मर गयई, तो मेरा बड़ा बेटा था आगबबूला हो गया। उनका कहना था, 'अगर मैं कभी सूरज जी को देखूंगा...' इस तरह से बयान खबरों का हिस्सा है। इस दौरान रेणुका शहाणे बॉलीवुड हंगामा से बात कर रही थी। काफी समय से अभिनेत्री किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और कहा जाता है कि वो आने वाले समय में कुछ बड़ा धमाका करती हुई दिख सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











