कास्टिंग काउच पर रेणुका शहाणे किया चौकाने वाला खुला, पैसे देकर साथ रखना चाहता था शादीशुदा प्रोड्यूसर

Renuka Sahane on Casting Couch: 'हम आपके हैं कौन' की भाभी रेणुका शहाणे फिल्में ना करने के बाद भी काफी चर्चा में रहती हैं। इस फिल्म में अपने किरदार से उन्होने शानदार छाप छोड़ी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार वो कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं और उनको ऐसा ऑफर मिला था कि आप हैरान हो जाएंगे।
रणुका ने इस दौरान कई खुलासे किए और कहा कि एक बार एक शादीशुदा प्रोड्यूसर ने बेहद घिनौना ऑफर दिया था। उन्होने कहा कि रवीना टंडन जैसी अभिनेत्रियाँ भी इंडस्ट्री में लोगों के साथ ऐसे अनुभवों से बचने के लिए सतर्क रहती थीं।
शादीशुदा प्रोड्यूसर ने दिया था ये ऑफर
रेणुका शहाणे के साथ इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। एक निर्माता ने कोशिश की थी कि मैं उनके साथ रहूं और इसके लिए वो महीने में पैसे देंगे। अभिनेत्री ने कहा कि, "एक निर्माता मेरे घर आया और ऑफर रखा।
उसने मुझे बताया कि वह शादीशुदा है, लेकिन उसने मुझे एक साड़ी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कहा और मुझसे कहा कि वह मुझे उसके साथ रहने के लिए हर महीना भत्ता देगा। मेरी माँ और मैं भौंचक्के रह गए।" अभिनेत्री का कहना था कि किसी को समझ नहीं आ रहा था कि उसने ऐसी बातें क्यों कीं।
जाहिर है कि रेणुका ने उस प्रोजेक्ट को लात मार दी थी। इसके बाद वो प्रोड्यूसर किसी और एक्ट्रेस के पास गया था। रेणुका शहाणे ने बताया कि इस तरह की हरकत उस दौरान बहुत से ताकतवर लोग करते थे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर काफी खुलासे होते हैं जो कि हैरान करने वाले होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











