Alert: काजोल का अगला धमाकेदार प्रोजेक्ट रेणुका शहाणे के साथ, शानदार फैमिली ड्रामा
रेणुका शहाणे मराठी फिल्मों का एक सशक्त नाम हैं। 9 साल पहले उन्होंने पल्लवी जोशी और जैकी श्रॉफ के साथ अपना मराठी डेब्यू किया था रीता नाम की फिल्म के साथ। अब रेणुका, बतौर डायरेक्टर, अपना हिंदी फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं। खबर है कि उनकी अगली फिल्म का नाम है त्रिभंग।
ये फिल्म एक मॉडर्न फैमिली ड्रामा है जिसके लीड किरदारों के लिए शबाना आज़मी, काजोल और मिथिला पालकर को अप्रोच किया गया है। फिल्म एक ऐसे परिवार का कहानी है जिसमें सिर्फ तीन औरतें हैं और तीनों अलग अलग जेनरेशन से है। खबर है कि इस फिल्म के लिए रेणुका काजोल और शबाना आज़मी से मिल चुकी हैं।

काजोल और शबाना आज़मी को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है और उन्होंने हां कर दी है। केवल कागज़ी औपचारिकताएं पूरी करना बाकी है। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे सिद्घार्थ पी मल्होत्रा जिन्होंने हाल ही में हिचकी को - प्रोड्यूस की थी। हिचकी भी एक सशक्त महिला की कहानी थी।
फिल्म के बारे में रेणुका का कहना है कि हां मैं इस फिल्म पर काम कर रही हूं लेलकिन अभी ज़्यादा बात नहीं कर सकती हूं। जैसे ही कहानी फाइनल हो जाएगी तभी मैं स्टारकास्ट के बारे में सोचूंगी। अभी फिल्म में कोई फाईनल नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











