ऑन स्क्रीन 'बेटी' ने लिखा रीमा लागू के नाम संदेश..इमोशनल हो जाएंगे आप

रेणुका शहाणे ने रीमा लागू के लिए एक बेहद भावनात्मक मैसेज लिखा है जिसे पढ़कर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

By Shweta

रीमा लागू की अचानक और असमय हुई मृत्यु से हर कोई सदमे में है। पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा है हर स्टार उन्हें ट्विटर पर या उनकी अंतिम विदाई में हिस्सा लेकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा है। बॉलीवुड में मां की पूरी इमेज बदल देने वाली रीमा लागू को हमेशा याद रखा जाएगा।

हम आपके हैं कौन में उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली रेणुका शहाणे ने सोशल मीडिया पर उनकी खुद से खिंची हुई कुछ तस्वीरें शेयर की और साथ ही बहुत प्यारा सा मैसेज भी लिखा।

रेणुका शहाणे का मैसेज

रीमा ताई.. कई सालों पहले जब पहली बार मैं आपसे मिली थी तब मुझे आपके साथ किसी फिल्म में काम करने का मैका नहीं मिला था बल्कि मुलाकात आपके घर पर हुई थी। आपने बहुत ही अच्छामटकीछी उसल बनाया था। मेरी नजरें आपसे नहीं हट रही थीं..आप इतनी खूबसूर थी। फिर मैंने आपको स्टेज पर देखा 'सविता दामोदर पारान्जपे, घर तिघांछा हावा'..आप शानदार लग रही तीं। आप स्टेज क्या बेहतरीन और पावरफुल एक्ट्रेस थीं। मैं बस आपकी फैन बन गई। मैंने तब सोचा तक नहीं था कि आपके साथ फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा।

renuka-shahane-s-heart-warming-message-on-reema-lagoo-demise

हम आपके हैं कौन में मैं आपकी बेटी बनीं। अक्सर मैं मजाक करती थी कि मैं आपकी बेटी के किरदार में नहीं जंचती हूं कि क्योंकि आप बहुत खूबसूरत हैं। आपके और अनुपम खेर के बीच मैं अच्छी नहीं लगती। आप हंसकर मुझे धीरे से गाल पर एक चपत लगा देती थी और कहती थी "काहीतरीच काय!"हम टिफिन बॉक्स शेयर करते थे,मेकअप रूम भी। आपका मुझे लेकर सुरक्षात्मक रवैया रहता था। अगर कोई ज्यादा फ्रेंडली होने की कोशिश करता तो आप मुझे बचा लेती थीं।

मैं घंटो आपको तैयार होते देखती थी। आप मेकअप में ज्यादा समय नहीं देती थीं और आपको इसकी जरूरत नहीं थी।
एक बार में कैमरा लेकर आई थी और आपकी तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट में लेने की अनुमति मांगी थी। आप पहले शरमा गईं लेकिन फिर मुझे एक्सपेरिमेंट करने दिया। मैं आपकी आइने में तस्वीर लेना


चाहती थी और उसे देखकर मैं बस देखते रह गई। मैं भारी दिल के साथ आपकी ये तस्वीरें शेयर कर रही हूं। Rest in eternal peace my beautiful Reematai

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X