'साबरी ब्रदर्स' फेम मशहूर कव्वाल फरीद साबरी का निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

कोरोना महामारी के बीच इंटरटेनमेंट जगत से भी एक गमगीन खबर सामने आई है। जयपुर के मशहूर कव्वाल फरीद साबरी ने दुनिया को अलविदा कर दिया है। मंगलवार को उनकी तबियत खराब हुई, जिसके बाद बुधवार सुबह 8 बजे उनका निधन हो गया। फिलहाल, फरीद साबरी के पार्थिव शरीर को जयपुर में उनके पैतृक निवास मथुरा वालों की हवेली पर रखा गया है।

फरीद साबरी के भाई अमीन साबरी ने लोगों से अपील की है कि फरीद साबरी के अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग शामिल ना हों क्योंकि कोरोना के चलते देश की स्थिति बहुत खराब है।

Farid Sabri

बताया गया कि उन्हें निमोनिया हो गया था, जिसके बाद उन्हें अजमेर के वेदांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुई और बुधवार सुबह उनका देहांत हो गया।

दुनिया में मशहूर क़व्वाल फ़रीद साबरी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। गौरतलब है कि मशहूर सूफी कव्वाल सईद साबरी के दोनो बेटे फरीद साबरी और अमीन साबरी को साबरी ब्रदर्स के रुप में जाना जाता था। इन्होंने बॉलीवुड को भी कई चर्चित गाने दिये हैं। सिर्फ तुम का गाना 'एक मुलाकात जरूरी है सनम' और हिना फिल्म का गाना 'देर ना हो जाए' उनके सुपरहिट गानों में शुमार है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood बॉलीवुड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X