Bigg Boss 8- रेने हुईं बिग बॉस के घर से बाहर
बिग बॉस 8 के घर से रेने इस हफ्ते बाहर हो गयी हैं। रविवार के वार के दौरान सलमान खान ने शोनाली, प्रनीत और रेने में से रेने के बाहर आने का आदेश दिया क्योंकि रेने को सबसे कम वोट मिले थे। रेने के बाहर आने के पीछे जो मुख्य वजह बताई गयी वो ये थी कि रेने घर में किसी की भी दोस्त नहीं थीं और वो सिर्फ अपने बारे में सोचती थीं। रेने का ये बर्ताव लोगों को काफी बुरा लगता था।
हाल ही में एक टास्क के दौरान रेने ने टास्क करने से मना कर दिया जिसकी वजह से करिश्मा अपनी मां से नहीं मिल सकीं जो कि करिश्मा से मिलने बिग बॉस के घर आई थीं। करिश्मा काफी देर तक रोती रहीं और सभी घरवालों ने रेने को समझान की कोशिश भी की लेकिन रेने ने ये फैसला किया कि वो टास्क नहीं करेंगी। उनका कहना था कि वो तो नॉमिनेटेड हैं ही उनके टास्क करने या ना करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
करिश्मा रेने के इस बर्ताव से काी दुखी भी हुई लेकिन रेने को कोई फर्क नहीं पड़ा। रेने के इस व्यवहार से घर के सभी लोग काफी आहत हुए। रेने ने कहा कि वो बिग बॉस के घर के अंदर तब आईं थीं जब उनकी मां का ऑपरेशन होना था और उनके पिता अस्पताल में भर्ती हो गये थे। उन्हें ये भी नहीं पता कि उनके माता-पिता किस हालत में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
