माधुरी संग नवरंग बनाना चाहते हैं रेमो...
मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा बॉलीवुड की डासिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ एक म्यूजिकल फिल्म बनाना चाहते हैं। रेमो ने तो फिल्म का नाम भी सोच लिया है। लेकिन रेमो ने सिर्फ यही कहा कि वह अभी बस अपनी स्क्रिप्ट पर काम कर रहें हैं जो कि फिल्म नवरंग और झनक-झनक पायल बाजे पर आधारित होगी।
रोमो ने कहा कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी कहानी जल्द से जल्द पूरी हो जाये। फिल्म की कहानी लिखने के बाद ही मैं माधुरी जी से बात करूंगा और मुझे सौ प्रतिशत यकीन है कि वह जरूर मान जायेंगी। रेमो ने साफ कहा कि वह अपनी कहानी माधुरी को ही ध्यान में रखकर लिख रहे हैं।
मालूम हो कि माधुरी और रेमो डिसूजा कलर्स के मशहूर शो झलक दिखला जा में बतौर जज दिखायी पड़ रहे हैं। दोनों की जुगलबंदी के ही कारण आज यह शो कलर्स ही नहीं टीवी के सभी रियलिटी शो में सबसे आगे हैं।
अपने पिछले एपीसोड में कलर्स के मंच पर पहली बार माधुरी और रेमो दोनों ने साथ में डांस किया था। दोनों ने कार्यक्रम के अंत में जोया अख्तर की मशहूर फिल्म जिंदगी ना मिलेगा दोबारा... के हिट सांग सैनोरिटा... पर डांस किया था। माधुरी को लंबे अरसे के बाद वैस्टर्न म्यूजिक पर थिरकते देखना अपने आप में एक नया अनुभव था, ऊपर से रोमो डिसूजा ने उनका साथ देकर शो में चार चांद लगा दिये थे।


Click it and Unblock the Notifications
